कुमाऊँ

ज्योलीकोट खुर्पाताल जिला पंचायत सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आशा गोस्वामी का धुवांधार प्रचार जारी

हल्द्वानी

 

ज्योलीकोट खुर्पाताल-25 सीट से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी आशा उपाध्याय गोस्वामी ने अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया। जिस में उन्होंने आज ग्रामसभा देवीधुरा पापड़ी, नाईसीला, मौना बाना, जलाल गांव के थपलियागांव और गांजा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद किया। आशा गोस्वामी ने राजनीति को सेवा का अवसर बताया, उन्होंने लोगों से उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगी। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और किसानों ने उनसे सीधा संवाद किया।
कई स्थानों पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार, पेयजल और शिक्षा से संबंधित सुझाव भी साझा किए। आशा गोस्वामी ने जनता से वादा किया कि वह इन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगी, उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा के हित में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, और अब जरूरत है कि उन योजनाओं का लाभ हर गांव-हर व्यक्ति तक पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आशा गोस्वामी घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। स्थानीय जनता ने भी भरोसा जताया कि इस बार क्षेत्र को ईमानदार, कर्मठ और जमीन से जुड़ी नेता की जरूरत है, जो वास्तव में जनता के साथ खड़ी हो।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top