नैनीताल
नैनिताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है और इसी बीच वहाँ पर भारी हंगामा भी जारी है, इस सबके बीच बीजेपी प्रत्याशी दीपा की तरफ से कांग्रेस नेताओं पर मारपीट करने और अन्य चार जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने का प्रयास की एक तहरीर पुलिस थाने में दी है। आरोप में कॉंग्रेस विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं।
यह घटनाक्रम चुनावी दबाव और डराने-धमकाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।