हल्द्वानी
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर से आरंभ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रुद्राक्ष बैंकट हॉल में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष कार्तिक हर्बोला के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया इस दौरान लोकप्रिय सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर श्री अजय भट्ट जी ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना एक सराहनीय पहल है क्योंकि ब्लड बैंको में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन करना काबिले तारीफ है युवा मोर्चा द्वारा इस तरह से रक्तदान शिविर का आयोजन करना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में इस तरह के आयोजन का होना वरदान से कम नहीं*
*जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट जी ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को एक शानदार पहल बताया आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है देश के सभी जगह उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी तरह से नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन करना सकारात्मक पहल है*
*युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला ने बताया कि युवा लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है युवाओं का इस तरह से रक्तदान शिविर में आगे आना और अन्य सेवा कार्यों में बढ़कर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना भविष्य के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा का एक घटक है और आने वाले समय के लिए युवा मोर्चा इस तरह के कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत करता रहेगा*
*प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल जी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी*
*रक्तदान शिविर में लगभग 42 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ*
*इस दौरान सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर अजय भट्ट जी, जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल प्रताप बिष्ट जी ,प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, विधायक मोहन बिष्ट,राज्य मंत्री सुरेश भट्ट जी ,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला जी, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, किसान मोर्चा अध्यक्ष्य महेंद्र नेगी पूर्व जिला अध्यक्ष्य प्रदीप बिष्ट जिला महामंत्री भाजपा रंजन बरगली विनीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष हल्द्वानी विशु शर्मा जी, जिला महामन्त्री युवा मोर्चा कनिष्क ढींगरा हर्ष राजौर,हरीश पांडे,योगेंद्र भट्ट, कुणाल, नितिन राणा बहादुर नगदली, अलका जीना कल्पना बोरा ब्लड बैंक से प्रकाश मेहता आदि उपस्थित रहे।