हल्द्वानी

इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से जमानत मिल गयी है, हल्द्वानी की ACJ कोर्ट ने ज्योति को जमानत दी है, ज्योति गुरुवार यानी पिछले 5 दिन से जेल में बंद है,उस पर उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं के अपमान का आरोप है, इसके अलावा खुलेआम दराती लहराने का आरोप भी लगा है,
गौरतलब है की सोशल मीडिया पर यूट्यूबर ज्योति अधिकारी का एक वीडियो काफी ट्रॉल हो रहा था जिसमें वह उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए हाथ में खुलेआम दराती लहराकर वीडियो बनाते हुए नजर आ रही है।
जिस पर हल्द्वानी निवासी जूही चुफाल द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए मुखानी थाने को तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर मुखानी थाना पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नोटिस जारी किया था।
लेकिन नोटिस मिलने के बाद ज्योति अधिकारी द्वारा वादनी को देख लेने की धमकी दी गयी थी। 8 जनवरी की मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिसके बाद उनके अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। आज दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत मंजूर कर दी गई। ज्योति अधिकारी के अधिवक्ता जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ज्योति अधिकारी को बेल मिल चुकी है।
