हल्द्वानी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र से नशे की बड़ी खेप बरामद की गई है।
पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. दानिश उर्फ पिंडारी, पुत्र नियाज अहमद, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 29, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी में सक्रिय रहा है और इसके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीले इंजेक्शन की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी सख्ती से जारी रखा जाएगा।