कुमाऊँ

ब्रेकिंग न्यूज नैनीताल – कोहरे और शीतलहर के चलते कल मैदानी क्षेत्र के स्कूलों की छुट्टी घोषित, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Spread the love

हल्द्वानी न्यूज 

 

आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 18 जनवरी, 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में दिनाँक 19 जनवरी, 2024 को शीत दिवस एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में भी जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी क्षेत्रों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

उक्त के क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 19.01.2024 (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ह०- जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल। दूरभाष सं०: 05942-231178/231179/231181 ई-मेल: [email protected]

संख्या

1038 /13-सी.आर.ए. (आ.प्र.प्राधि.) / शीतलहर / 2023-24

दिनांक 18 जनवरी, 2024 प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित…

1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।

2. नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी।

3. उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी/कालाढूंगी / रामनगर ।

4. मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल।

5. जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक/बेसिक), नैनीताल।

6. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, नैनीताल।

7. जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल को दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से निःशुल्क प्रसारार्थ प्रेषित ।

अपर जिला मजिस्ट्रेट / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top