कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल हल्द्वानी में, उत्तराखण्ड सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित है कार्यक्रम।

नैनीताल/हल्द्वानी

 

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार,श्री राजनाथ सिंह दिनांक 21 मार्च, 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

माननीय रक्षा मंत्री दिनांक 21 मार्च को पालम एयरपोर्ट दिल्ली से पूर्वाह्न 11:10 पर प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट उधमसिंह नगर पंहुचेंगे। वहॉं से 12:20 बजे हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:40 पर आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पंहुचेंगे जहॉ उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात माननीय रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से अपराह्न 2:15 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराह्न 02:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वहॉं से अपराह्न 3:25 पर दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top