कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) खेल प्रतियोगिता के दौरान पॉलिटेक्निक के छात्र के गले में जा घुसा भाला, मौत के बाद पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

चंपावत

चंपावत में एक दर्दनाक हादसे में पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गयी, मृतक की पहचान 18 वर्षीय सोमेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज के मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता चल रही थीं। इसी दौरान एक साथी खिलाड़ी द्वारा फेंका गया भाला सोमेंद्र के गले में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साथी छात्र सोमेंद्र को अस्पताल लेकर गए, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी उधर, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top