कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) हल्द्वानी में महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 36 लाख की ड्रग्स बरामद।

हल्द्वानी

 

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान जोया खान के रूप में हुई है, जो बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली की रहने वाली बताई जा रही है। तलाशी के दौरान महिला के पास से करीब 136 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी जा रही है।


इस मामले का खुलासा करते हुए हल्द्वानी के सीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इस तस्करी नेटवर्क की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी कामयाबी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी उसके खिलाफ बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top