हल्द्वानी
भारी पुलिस बल तैनात, पैरामिलिट्री फोर्सेज भी तैयारी की हालत में।
अत्याधुनिक हथियारों से लैस LMG पोस्ट सेटअप कर दिए गए है।
माननीय न्यायालय के निर्णय पर कटाक्ष, अनर्गल बयानबाजी या प्रतिक्रिया करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर—जनपद में सघन चेकिंग अभियान।
अफवाह फैलाने वालों सावधान—सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नज़र।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश में जनपद के सभी बैरियरों, मुख्य मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में कड़ी निगरानी।
प्रत्येक सेक्टर में सीनियर अफ़सर स्वयं मौजूद।
दरोगा स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में टीमें मैदान में सक्रिय
वाहन—व्यक्ति—सामान का सत्यापन जारी
हाई-इंटेंसिटी सुरक्षा व्यवस्था।
पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर व आधुनिक ऑटोमेटिक असलाहों से लैस।
हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही
अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण एवं सत्यापन पर विशेष फोकस।
बीडीएस व डॉग स्वाड टीम द्वारा चैकिंग की जा रही है।
जनपद के चप्पे–चप्पे पर निगरानी कड़ी।
सभी एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग
शहर के भीतरी हिस्सों में पैदल गश्त बढ़ाई गई
भीड़भाड़, चौराहों और एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती मजबूत।
सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र
किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक खबर या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल पुलिस की अपील।
शांति व सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग में सहयोग दें।