कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) वन बिभाग को मिली बड़ी सफलता, फतेहपुर रेंज में दो महिलाओं को मारने वाला टाइगर पकड़ा गया

हल्द्वानी से बड़ी खबर

 


हल्द्वानी के फतेहपुर रेंज में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले छह दिनों से चल रहे “ऑपरेशन टाइगर” के तहत देर रात आदमखोर बाघ को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया गया।
वन विभाग की टीम लगातार जंगल में कॉम्बिंग कर रही थी। ड्रोन, ट्रैप कैमरा और स्थानीय इनपुट के आधार पर बाघ की लोकेशन ट्रैक की जा रही थी। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बाघ को चिन्हित कर सुरक्षित तरीके से बेहोश किया। ट्रेंकुलाइज करने के बाद मौके पर ही पशु चिकित्सकों की टीम ने बाघ का प्राथमिक मेडिकल परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे पिंजरे में सुरक्षित रखा गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया यही बाघ पिछले दिनों दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों में भारी आक्रोश के बीच वन विभाग पर लगातार कार्रवाई का दबाव भी बना हुआ था।
डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे और ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते रहे।
मेडिकल जांच के बाद बाघ को आगे की निगरानी और देखभाल के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। वहां विशेषज्ञों की टीम उसकी सेहत और व्यवहार पर नजर रखेगी।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top