हल्द्वानी
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने आज हल्द्वानी तहसील परिसर का निरीक्षण किया, तहसील परिसर से लेकर तहसीलदार ऑफिस तक हर जगह खामियां ही खामियां नजर आयी, तहसील कार्यालय में कुमाँऊ आयुक्त दीपक रावत ने वहाँ के अधिकारियों से जब फाइलों के बारे में पूछा तो वो एक दूसरे का मुंह ताकते नजर आए, उन्होंने वहां उपस्थित राजस्व निरीक्षकों और अमीनों से भी बात सवाल जबाब किए लेकिन संतोष जनक जबाब नही मिल पाया, इससे साफ हो गया कि हल्द्वानी तहसील में क्या चल रहा है। आम आदमी दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं सुनने वाला कोई नही। तहसील में तैनात कानूनगो ने तो घर से ही ऑफिस चला रखा था, कुमाऊँ आयुक्त ने जब कानूनगो से सवाल जबाब किये तो उनकी चेहरे की हवाइयां उड़ गयी, फाइल गायब होने के बाद आयुक्त दीपक रावत कानूनगो असरफ अली को साथ लेकर उनके आवास उजाला नगर पहुंचे तो उनके भी होश उड़ गए, असरफ के घर से बड़ी संख्या में फ़ाइलें बरामद हुई, जिसके बाद इस मामले पर जांच के आदेश दिए गए हैं।