पौड़ी

पौड़ी के देवार क्षेत्र के वाड़ी में गुलदार का आतंक देखने को मिला जहाँ 55 वर्षीय महिला प्रभा रावत को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया, महिला अपने पशुओं के लिए चारा लेने घर के पास ही के खेतों में गई हुई थी, जहां गुलदार ने घात लगाकर महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीटता हुआ खंडहर पड़े घर के अंदर ले गया। गुलदार ने महिला के सर को धड़ से अलग कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी इसके बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची, ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बीच वन विभाग और मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने सर्च अभियान चलाकर गुलदार पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गुलदार को काबू में नही आता देख शूटर जॉय हुकिल ने गुलदार को ढेर कर दिया। आगे की कारवाही की जा रही है।


