कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, दो वर्तमान और एक पूर्व कॉंग्रेस विधायक पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल

 

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान जिले में जगह- जगह हुए हंगामे के बाद, अब मुकदमेबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस मामले में पहले चार मुकदमे भाजपाइयों पर हुए, पांचवी एफआईआर तल्लीताल थाने में एक दरोगा ने दर्ज कराई और अब छठा मुकदमा भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने दर्ज कराया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक सुमित ह्रदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर मुकदमा दर्ज किया है। दीपा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। 14 अगस्त को उनके साथ मतदान को पहुंचे चार जिला पंचायत सदस्यों को कुछ अज्ञात लोगों के साथ विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदेश्य विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत कई लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि उन्हें अगवा करने का भी प्रयास किया गया है,  थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा के मुताबिक तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 140(3), 191(2), 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top