ऊधम सिंहनगर

विजिलेंस की एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही।
थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर में तैनात ASI अनवर अहमद 15000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
थाना गदरपुर में बिजली चोरी का दर्ज मुकदमा निपटाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत।
ASI अनवर अहमद को शिकायतकर्ता से ₹15000 रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का सख्त एक्शन।
थाना दिनेशपुर में तैनात उपनिरीक्षक अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद पुलिस में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं।
