कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ी कार्यवाही, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

ऊधमसिंहनगर

 

सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्यवाही।

कोतवाली आईटीआई से जुड़े आत्महत्या प्रकरण में बरती गई घोर लापरवाही एवं उदासीनता पर एसएसपी ने की कार्यवाही।

एसएसपी के आदेश पर उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला थानाध्यक्ष आईटीआई) तथा उपनिरीक्षक ना०पु० प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित/प्रचलित है।निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को मूल नियम-53 के तहत अर्द्ध औसत वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, नियमानुसार पुलिस लाइन्स में रहना अनिवार्य किया गया है।

पैगा पुलिस चौकी में तैनात सभी कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top