नैनीताल
नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष कौन ? अब ये सस्पेंस खत्म हो गया है, नैनीताल सीट में बीते दिनों से चल रही भारी राजनीतिक उठा पटक के बाद आखिरकार आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के नतीजे घोषित कर दिए गए, जिनकी मतगणना बीती 14 अगस्त की रात को की गयी थी। नैनीताल जिला पंचायत सीट से अध्यक्ष पद के लिए दीपा दरमवाल को निर्वाचित घोषित किया गया है।
जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद दीपा दरमवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन की जीत है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का भी आभार ब्यक्त किया है, उन्हें एक वोट से विजयी घोषित किया गया जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट बनी हैं।