कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) मौसम का रेड अलर्ट, इन दो जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

देहरादून

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा निर्गत मौसम पूर्वानुमान दिनांक 12 अगस्त, 2025 के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कही कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

जबकि अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के अलर्ट के बीच 13 और 14 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top