कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) अल्मोड़ा में सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, बैंककर्मी की मौत

अल्मोड़ा

सल्ट क्षेत्र के तल्ला सल्ट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कूपी बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35) के रूप में हुई है, जो बैंक कर्मी थे।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना मरचूला क्षेत्र के कूपी बैंड पर स्टेट हाईवे पर हुई। कार संख्या यूके 19 बी 0880 अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मरचूला पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर खाई में गिरी कार से व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर (जिला उधम सिंह नगर) के रूप में हुई। सुभाष सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक की पीएनबी शाखा थलीसैंड में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम बैंक का कार्य समाप्त करने के बाद वह अवकाश के चलते अपने घर काशीपुर जा रहे थे। इसी दौरान कूपी बैंड के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top