हल्द्वानी से बड़ी खबर
मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ बच्ची नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दो सगे भाई बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान सुनील और मनोज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सहित पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश कर रही है।
फिलहाल दोनों भाइयों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
इलाके में घटना के बाद से लोगों की भीड़ जमा है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।