कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) मंडी के अंदर युवक युवती की हत्या से सनसनी, दोनों के चेहरों को पत्थरों से कुचला, शिनाख्त नही

हल्द्वानी ब्रेकिंग

 

हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में युवक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है। दोनों के शव बरेली रोड मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास से पड़े हुए मिले हैं, दोनों के चेहरों को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया है। जिससे शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है, पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई हैं, आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, सुबह-सुबह मंडी के अंदर दो शव मिलने से सनसनी मची हुई है, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है युवक और युवती कौन है और उनकी हत्या क्यों की गई है, इसकी जांच की जा रही है दोनों के चेहरों को पत्थरों से क्यों कुचला गया है यह भी बड़ा सवाल है। दोनों की उम्र 20 से 25 साल के करीब बताई जा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top