कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) चंपावत में इण्डेन गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध मौत, रुद्रपुर में दिखा असर, गैस सप्लाई बाधित

चंपावत

 

उत्तराखंड के चंपावत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी मानसिक दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह गंभीर कदम उठाया। मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
इस घटना का असर रुद्रपुर में भी देखने को मिला, जहां इंडेन गैस एजेंसी का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। एजेंसी के गेट पर ताला लटका मिला और गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित रही। एजेंसी के बाहर लगाए गए नोटिस में लिखा था— मैनेजर की आकस्मिक मृत्यु के कारण आज कार्यालय बंद रहेगा, गैस वितरण नहीं किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top