रामनगर

कार्यालय : सचिव उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल)
पत्रांक :- उ०वि०शि०प०/ वि०प०-अ० उ०वि०स्क्री०प० 2025-विज्ञ0-2/114-1202025-26, दिनांक 11 अगस्त 2025
अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा 2025
दिनांक 14 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होने वाली अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों (प्रवक्ताओं एवं स०अ०) की तैनाती हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा 2025, अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षा का आयोजन दिनांक 08 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा। समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे, परिषद् द्वारा पूर्व में निर्गत प्रवेशपत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर संशोधित तिथि (दिनांक 08 सितम्बर 2025) को सम्मिलित हो सकेंगे।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल)।
