देहरादून/हल्द्वानी
स्वच्छता ही सेवा है 2025 के अंतर्गत 25/09/2025 को स्वच्छता शपथ में रिकॉर्ड स्थापित किए जाने पर नगर निगम हल्द्वानी~काठगोदाम को आज 01/10/2025 को माननीय मुख्यमंत्री धामी द्वारा देहरादून निदेशालय के कार्यक्रम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय(मुख्य सेवक सदन) में पुरस्कृत किया गया, इसके लिए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी नगर निगम के विभागों को विभिन्न स्कूल, सभी पार्षद गणों को, सेना बल को, स्वयं सहायता समूह को, पर्यावरण मित्रों को, स्वास्थ्य कर्मियों को, बैनी सेना को, नगर निगम हल्द्वानी की टीम को, समस्त मीडिया बंधुओं को, एवं सभी जनमानस को जिन्होंने स्वच्छता शपथ रिकॉर्ड बनाने में नगर निगम हल्द्वानी का सहयोग किया है हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद भी प्रेषित किया तथा भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षाओं का अनुरोध किया, महापौर ने कहा कि सभी के साथ एवं सहयोग से हल्द्वानी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।