कुमाऊँ

सीएम धामी ने पीआरडी जवानों के लिए की बड़ी घोषणाएं

देहरादून

 

पीआरडी स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। इससे होमगार्ड जवानों को भरपूर सुविधाएं मिलेगी। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने पीआरडी जवानों के कल्याण एवं उनके हितों की रक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। पीआरडी जवानों को ड्यूटी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उपचार के समय ड्यूटी पर ही माना जाएगा और उन्हें अधिकतम छह माह का मानदेय प्रदान किया जाएगा।

पीआरडी जवानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

1) सीएम धामी ने पीआरडी के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की।

2) ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान के हॉस्पिटल में भर्ती होने पर उसे ड्यूटी पर ही माना जाएगा।

3) पीआरडी जवानों को उपचार अवधि में अधिकतम छह माह का मानदेय प्रदान किया जाएगा।

4) विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

5) दंगों के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए की गयी।

6) अति-संवेदनशील ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए की गयी।

7) करीब 10 सालों की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को 18 लाख रुपए का एकमुश्त सेवा-भत्ता मिलेगा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top