कुमाऊँ

नैनीताल एसएसपी के खिलाफ कांग्रेस लामबंद, कार्यकर्ता बोले लोकतंत्र की हत्या हुई

 

हल्द्वानी में पुलिस बहुद्देशीय भवन परिसर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक सुमित हृदयेश समेत कई नेताओं के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज धरना प्रदर्शन चल रहा है ,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिले में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है और पुलिस प्रशासन गंभीर मामलों में भी ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हो रहा है। यशपाल आर्य ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन के चलते परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top