कुमाऊँ

जिलाधिकारी नैनीताल ने जिले में संचालित परियोजनाओं को मानसून से पहले पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में नैनीताल जिले में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के अन्तर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय पर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य पूरे आक्रामकता से तीव्र गति से हों ताकि मानसून से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। उन्होंने कहा कि जनता में बेहतर संदेश जाए सभी विभाग आपसी समन्वय व सामंजस्य के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए कार्यों को सम्पन्न करें।

हल्द्वानी नगर एवं रामनगर में एचपीसीएल द्वारा कराये जा रहे गैस पाईप लाईन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होेंने एचपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में हल्द्वानी नगर में यूयूएसडीए द्वारा सड़क मार्गों के सीवरेज पेयजल का कार्य किया जा रहा है इन सडकों पर शीघ्र ही हॉटमिक्स कार्य होना है इस हेतु एचपीसीएल यूयूएसडीए तथा पेयजल विभाग के साथ समन्वय करते हुए इन मार्गों में गैस पाइपलाईन बिछाने का भी कार्य हॉटमिक्स कार्य होने से पूर्व करा लें।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इसी सप्ताह में नगर के पीलीकोठी क्षेत्र में गैस पाईपलाईन बिछाने का का कार्य तत्काल पूर्ण करा लिया जाए।

जिलाधिकारी ने रामनगर में एचपीसीएल द्वारा बिछाई गई गैस पाईप लाईन कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अवगत कराया कि रामनगर क्षेत्र में 20 किमी में से 15 किमी क्षेत्र में गैस पाईप लाईन बिछा दी गई है शेष 5 किमी में जो गैस पाईपलाईन बिछाने का कार्य होना है उसे भी शीघ्र करा लिया जायेगा तथा उसके संचालन के सम्बन्ध में ईओ नगर पालिका रामनगर से समन्वय कर लिया गया है।

बैठक में हल्द्वानी नगर में यूयूएसडीए द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्याें एवं खुदी हुई सडकों में हाटमिक्स कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए 17 किलोमीटर लक्ष्य के सापेक्ष 12 ही किलोमीटर में हॉटमिक्स कराये जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो लक्ष्य दिया जाता है उसे समय से पूरा किया जाय इस हेतु भविष्य में इसका ध्यान रखा जाय।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनता को बेहतर संदेश जाए इस हेतु 10-10 दिनों का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों को पूरा किया जाय। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

*बैठक में यूयूएसडीए को अगले 10 दिनों में हल्द्वानी नगर में 17 किमी खुदी हुई सडकों में हाटमिक्स करने का लक्ष्य देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ हों।*

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी परियोजना से आए अधिकारियों से ली। परियोजना से आये सहायक महाप्रबन्धक ने अवगत कराया कि 2 सालों का निर्माण कार्य गमिमान है जिसमें प्रथम टनल में 644 मीटर में से 544 मीटर टनल का कार्य पूर्ण हो गया है शेष 100 मीटर में कार्य गतिमान है। इसी प्रकार द्वितीय टनल जो 600 मीटर लम्बाई में है उसमें भी 590 मीटर कार्य पूर्ण हो गया है शेष 10 मीटर में कार्य गतिमान है।
*जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पूर्व दोनों टनलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए*।

परियोजना से आये अधिकारियों ने अवगत कराया कि परियोजना अन्तर्गत 2 कॉफर डैम का भी निर्माण कार्य गतिमान है वर्तमान में फाउडेंशन कार्य किया जा रहा है दोनों काफर डैम अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम में बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सिंचाई नहरोें का भी निर्माण कार्य गतिमान है। 40.82 किमी में से 17.34 किमी में कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों में नहर किनारे विद्युत पोल शिफिंटिग हेतु यूपीसीएल को धनराशि दे दी गई है।

इसके अतिरिक्त नहर किनारे के अतिक्रमण को भी चिन्हित कर सम्बन्धित को नोटिस जारी किये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रमबद्ध तरीके से अतिक्रमण तुरन्त ही हटा लिया जाए। इस सम्बन्ध में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण के साथ ही नहरों के पास वृक्ष हटाने का भी कार्य समन्वय से किया जाए।

बैठक में हल्द्वानी शहर के सभी चौराहों के सौन्दर्यीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एक माह के भीतर नगर के सभी चौराहों में सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए इस हेतु उन्होंने लोनिवि, यूयूएसडीए के अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेई,
यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधन कुलदीप कुमार, जमरानी बांध के सहायक महाप्रबंधक शाहनवाज अभय पंत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top