कुमाऊँ

(बड़ी खबर) चल रहा था स्कूल, घुस आया भालू छात्र पर किया हमला, मची अफरा तफरी…

चमोली

चमोली में एक जंगली भालू स्कूल में जा पहुंचा, जहां छात्रों में चीख-पुकार मच गई। भालू के डर से बच्चे कमरों में छिपने लगे, इसी बीच एक छात्र को भालू उठा ले गया। स्कूल प्रबंधक, शिक्षकों और बच्चों की तत्परता से छात्र की जान बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार घटना चमोली जिले के पोखरी में हुई, जहां सोमवार सुबह जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में एक जंगली भालू घुस आया। स्कूल परिसर में भालू के घुसते ही छात्रों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई, इस दौरान भालू के हमले से बचने के लिए बच्चे कक्षा के कमरे में छिप रहे थे। भालू ने कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की,  कक्षा छह के एक छात्र को भालू उठा ले गया। यह देख अन्य बच्चे दहशत में आ गए। स्कूल प्रबंधक, शिक्षकों और बच्चों ने तत्परता दिखाई। छात्र की जान बचाई गई है। भालू बच्चे को घायल कर झाड़ियों में फेंक गया। शिक्षकों ने बच्चे को बाहर निकाला गया। उसके शरीर पर भालू के नाखूनों के निशान दिखाई दिए हैं। इस घटना से स्कूल में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top