उधमसिंहनगर/खटीमा

खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय जानकी देवी की हत्या मामले का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। जानकी देवी की हत्या के आरोप में मृतका के ही भतीजे 33 वर्षीय रवि चंद को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने खटीमा कोतवाली पहुंचकर मामले का खुलासा किया है।
इस हत्याकांड में मृतका के भतीजे रवि चंद को पुलिस टीम ने झनकट इलाके से गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि खटीमा, देवभूमि कॉलोनी निवासी जानकी देवी की हत्या कांड के खुलासे के लिए 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के बाद मृतका के भतीजे रवि चंद निवासी डिग्री कॉलेज रोड आदर्श कॉलोनी उम्र 33 वर्ष की पहचान सामने आई।वही पुलिस टीम द्वारा रवि चंद को खटीमा के झनकट इलाके से 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।वही कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसे के लालच में उसने अपनी ताई जानकी देवी की मफलर से गला घोट हत्या करने का प्रयास किया था वहीं इस दौरान बचाव में मृतका का सिर फर्श से टकराने से खून निकलने लगा वही जानकी देवी की मौत हो गई।हत्यारोपी ने बताया कि उसने मृतका के पर्स से पैसे निकाल वही गेट का ताला लगा वह वहां से फरार हो गया। मृतका के बेटे आर्मी जवान प्रेम चंद ने उनकी मां के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी।

