कुमाऊँ

(भीमताल) मोरा गांव में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, देखें खूंखार गुलदार का Video…

हल्द्वानी/भीमताल

 

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता
हल्द्वानी। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। मोरा गांव में देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार फंस गया, जिसके बाद इलाके में राहत का माहौल है।
वन विभाग ने हाल ही में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे। लगातार हो रहे वन्यजीव हमलों के बाद विभाग ने रणनीति बदलते हुए संवेदनशील इलाकों में निगरानी और ट्रैपिंग अभियान तेज किया था, जिसका परिणाम अब सामने आया है।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़ा गया गुलदार वही “आदमखोर” है या नहीं, जिसने हाल के दिनों में इंसानों पर हमला किया था। वन विभाग की टीम अब इस गुलदार के व्यवहार और मूवमेंट का अध्ययन करेगी, जिसके बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

VIDEO

गौरतलब है कि पास के भदयूनी गांव में हाल ही में कमल बिष्ट और हेमा पांडे वन्यजीव के हमले का शिकार हुए थे। इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल था और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
फिलहाल गुलदार के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन जब तक यह पुष्टि नहीं हो जाती कि यही आदमखोर है, तब तक लोगों में डर बना हुआ है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top