कुमाऊँ

नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त चार की मौत

नैनीताल/रामनगर

 

नैनीताल घूमने आए नोएडा के पर्यटकों की कार शुक्रवार को पेड़ से टकराने से उसमें सवार जीजा-साले और दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के नन्दग्राम निवासी प्रदीप यादव (28) अपने साले राहुल और परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। नैनीताल-बाजपुर रोड पर गडप्पू के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में प्रदीप यादव (28) पुत्र राजेश यादव, राहुल (18) पुत्र गौरी शंकर यादव, अन्नईया उर्फ परी (3), किट्टू (1) की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायल हो गए। सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य चलाया गया।

सभी घायलों को बाजपुर अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के शवों को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों में ज्योति (27), विवेक (23) और दीपांशु (22) ग्राम नगला सुदमा थाना बेवर जिला मैनपुरी शामिल हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top