कुमाऊँ

हल्द्वानी और देहरादून मीडिया टीमों के बीच गौलापार स्टेडियम में खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच, शानदार आयोजन के लिए हर तरफ वाहवाही!

हल्द्वानी

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हल्द्वानी के पत्रकारों के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया,जिसमें देहरादून मीडिया की YCC टीम और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच मैत्री सद्भावना मैच का आयोजन किया गया , जिसमें देहरादून मीडिया की YCC टीम ने शानदार जीत दर्ज की।  मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, विशिष्ट अतिथि खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्बू मेहरा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,एसपी सिटी मनोज कत्याल और जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी उपस्थित रहे।

मैच शुरूआत नैनीताल एसएसपी मंजुनाथ टीसी द्वारा की गयी, उन्होंने दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों ही टीमों को एक शानदार मैच की आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

देहरादून मीडिया YCC टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। देहरादून मीडिया की टीम ने 25 ओवर में 194 रन बनाए, जिसमें मनीष डंगवाल ने 46 सुनील ने 35 दीपक पुरोहित 27 सोहन परमार 18 शिवेष शर्मा ने 17 रनों का योगदान दिया। हल्द्वानी मीडिया की ओर से गेंदबाजी में दिनेश पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि कप्तान हर्ष रावत,चन्द्र प्रकाश,गोविंद बिष्ट और संतोष जोशी ने एक – एक विकेट लिया। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हल्द्वानी मीडिया टीम 87 रनों पर ऑल टीम ऑउट हो गयी। टीम की ओर से संतोष जोशी ने 26 रन, पांडेय ने 13 रनों के योगदान दिया। देहरादून मीडिया YCC टीम की ओर से मनवर रावत ने 2 विकेट लिए जबकि सुनील कुमार,दीपक पुरोहित व संदीप बडोला ने 1 – 1 विकेट लिया, हल्द्वानी मीडिया के 4 बल्लेबाज रन ऑउट हुए।

शानदार बल्लेबाजी करने वाले देहरादून मीडिया टीम के मनीष डंगवाल मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि बेस्ट गेंदबाज दिनेश पांडेय रहे जिन्होंने देहरादून मीडिया के 4 बल्लेबाजो को ऑउट किया। मैच समाप्ति के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तो वही विजेता और विजेता टीम को ट्राफियां भी प्रदान की गई।

वहीं YCC देहरादून मीडिया टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने हल्द्वानी टीम को जल्द ही देहरादून में क्रिकेट मैच के लिए आमंत्रित किया । इस दौरान विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा ने भी देहरादून में दोनों टीमों के प्रस्तावित क्रिकेट मैच के लिए पूरा सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया ।

देहरादून और हलद्वानी मीडिया टीमों के बीच खेले गए इस मैत्री मैच के शानदार आयोजन के लिए देहरादून मीडिया टीम के सदस्यों ने हल्द्वानी मीडिया टीम के सदस्यों समेत मैदान में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों और अतिथियों का आभार ब्यक्त किया।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top