उत्तराखण्ड/रामनगर
उत्तराखंड के रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। रामनगर के अलग-अलग गांव में तीन अवैध मजारों पर धामी सरकार का बुलडोजर गरजा है। बताया गया कि निजी भूमि पर तीन अवैध मजार बनी हुई थी, जिन्हें हटा दिया गया है। रामनगर के लूटाबढ़, शिवलालपुर रियूनिया व मोहल्ला चोरपानी क्षेत्र में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां निजी भूमि पर बनी तीन अवैध मजार को ध्वस्त किया गया है। इससे पहले प्रशासन की टीम ने मजारों के संबंध में जांच की गई। संबंधितों से मजार के प्रमाण पत्र मांगे गए थे। लेकिन, संचालक उन्हें कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद प्रशासन ने किसानों की निजी भूमि पर बनी तीन अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया। जेसीबी की मदद से इन तीनों मजारों को तोड़ा गया है। सीएम धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कोई भी अतिक्रमणकारी बख्शा नही जायेगा।

