मेरा प्रदेश

अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को वापस लाने के लिए सरकार की पहल !

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त को अफगानिस्तान से वापस आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के संदर्भ में विदेश मंत्रालय के निरंतर सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त को अफगानिस्तान से लौटने वाले उत्तराखण्ड के लोगों को निशुल्क उत्तराखण्ड पहुंचाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। ऐसे लोगों की सूची स्थानिक आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।

अफगानिस्तान से जो हमारे उत्तराखंड के लोग वापस लाये जाने हैं उनके परिवार वालों से यह निवेदन है कि उन लोगों के अफ़ग़ानिस्तान के दूरभाष नम्बर उपलब्ध करा दें ताकि उनसे सम्पर्क किया जा सके। ये जानकारी 112 पर भी उपलब्ध करा सकते हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top