कुमाऊँ

भीमताल में फिर गुलदार का हमला, बुजुर्ग महिला की मौत

नैनीताल

 

भीमताल क्षेत्र में जंगल में घास लेने गयी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जंगली जानवर ने मार डाला, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।जानकारी के मुताबिक मृतक गंगा देवी मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई हुई थी। कल देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन आज सुबह महिला का शव घर से 3 किलोमीटर दूर जून स्टेट के जंगल में मिला।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे और नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले में पहले ही तीन मौतें हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, लोग डरे सहमे हुए हैं, लोगों में वन बिभाग के खिलाफ काफी गुस्सा नजर आ रहा है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top