नैनीताल
हल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है, हल्द्वानी एसडीएम राहुल शाह ने गोला पुल का निरीक्षण किया, गोला नदी में भारी मात्रा में पानी आने से NHAI द्वारा बनाए जा रहे चेक डैम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गोला नदी का प्रवाह रेलवे फाटक के पास बने मार्ग की तरफ शिफ्ट हो रहा है, जिससे पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, फिलहाल गोला नदी में 55000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में जल भराव का खतरा बढ़ गया है।
