हल्द्वानी

हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे देर रात घोषित कर दिए गए, जिनमें अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला और विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया गया।
चुनाव में विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी, जिसमें कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः सभी पदों पर विजेताओं की घोषणा कर दी गई।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: गोविंद सिंह बिष्ट
उपाध्यक्ष: ललित मेर
सचिव: मोहन सिंह बिष्ट
महिला उपाध्यक्ष: बसंती बिष्ट
संयुक्त सचिव: सुधांशु तिवारी
संयुक्त सचिव (प्रेस): भानु कबड़वाल
लेखाधिकारी: गौरव बिष्ट
पुस्तकालयाध्यक्ष: लोकेश राज चौधरी
कोषाध्यक्ष: गौरव कपूर
सदस्य (सामान्य):
राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती, कैलाश चंद्र पाठक
सदस्य महिला (आरक्षित):
सुनीता भट्ट।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा मजबूत होती दिखी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने जीत के बाद सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन के हितों की रक्षा, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।