कुमाऊँ

(हल्द्वानी न्यूज) जमीन धोखाधड़ी मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी में जमीन की खरीद फरोख्त के एक मामले में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में सरकारी जमीन की खरीद से जुड़े एक बड़े भूमि घोटाले में पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरेंद्र कुंजवाल का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा प्रकरण देवला तल्ला पजाया क्षेत्र की सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है।
यह मामला कमिश्नर और आईजी की संयुक्त लैंड फ्रॉड जांच समिति के सामने आया था, मामले की गहन जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मामले में इन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।चेतन रावत, अनिता गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, हरेंद्र कुंजवाल, दीपा दरमवाल,अरविंद कुमार, अजय गुप्ता के नाम भी शामिल हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top