कुमाऊँ

(हल्द्वानी न्यूज) गौला पार में एमआरएफ सेंटर का मेयर गजराज ने किया उद्घाटन, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

हल्द्वानी

 

गौला पार में एमआरएफ सेंटर का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा
हल्द्वानी नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। गौला पार क्षेत्र में दैनिक कचरा प्रसंस्करण के लिए स्थापित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर का उद्घाटन आज माननीय महापौर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखा अधिकारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बेनी सेना की महिला सदस्याओं की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि एमआरएफ सेंटर के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता स्तर में भी सुधार होगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा। इससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और कचरे का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को शहर के लिए एक अहम कदम बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की। नगर निगम की यह पहल हल्द्वानी को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top