कुमाऊँ

हल्द्वानी निवासी दम्पत्ति की कार खाई में गिरी दोनों की हालत गंभीर

Spread the love

भीमताल

 

भीमताल से सुंदरखाल जा रहे एक दंपत्ति की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें दोनों की हालत गंभीर है,
पुलिस ने त्वरित रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को भिजवाया अस्पताल।
जानकारी के मुताबिक आशीष कार्की, पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कार्की निवासी भोलेनाथ गार्डन हल्द्वानी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपने वाहन संख्या UK 04 AH 6267 वैगनआर कार से भीमताल से सुंदरखाल को जा रहे थे कि पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी।कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर उपनिरीक्षक विजय कुमार, चौकी प्रभारी धारी, थाना मुक्तेश्वर अधिनस्थ पुलिस बल को लेकर आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।और कार दुर्घटना में घायल दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top