ब्रेकिंग न्यूज हल्द्वानी
हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। नीलकंठ हॉस्पिटल के MD श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंघल की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की भीषण लपटें उठने लगी और कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि डॉक्टर सिंघल तुरन्त कार से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गयी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया, आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।