हल्द्वानी
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, उजाला नगर, हल्द्वानी के समीप सड़क किनारे गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर ताज़ा प्रतीत हो रहा था, खबर मिलते ही कई हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने नारेबाज़ी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, महापौर गजराज बिष्ट, क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा घटना स्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है।
