कुमाऊँ

यहाँ जिम में चल रहा था देह व्यापार, चार महिलाओं समेत 9 लोग गिरफ्तार

हरिद्वार/रुड़की 

 

पिरान कलियर क्षेत्र में देह व्यापार पर पुलिस नें बड़ी कारवाही करते हुए चार महिलाओं और पाँच पुरुषों को गिरफ्तार किया है। हैल्थ क्लब की आड़ में यहाँ जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। दो आरोपी मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी हरिद्वार द्वारा देह व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए है। थाना कलियर एवं AHTU की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिरान कलियर क्षेत्र में हेल्थ क्लब की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के कारोबार पर बड़ी कारवाही की । एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि इस कार्यवाही में संयुक्त टीम ने बॉबी हेल्थ क्लब पर छापा मारकर चार महिलाओं और पाँच पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जिम संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई जा रही है और फरार आरोपियों की भी निशानदेही की जा रही है। लम्बे समय से जिम की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, गरीब महिलाओं लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर देह ब्यापार में धकेला जा रहा है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top