कुमाऊँ

माणा गांव में भारी हिमस्खलन, 57 मजदूर दबे, 32 को सुरक्षित निकाला गया, 25 की तलाश जारी, देखिए वीडियो

चमोली

 

तहसील जोशीमठ अन्तर्गत माणा के निकट बीआरओ कैंप के पास मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक हिमस्खन होने के कारण 57 मजदूर इसमें फंस गए। जिसमें से 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है। शेष मजदूरों को निकालने के लिए खोजबीन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हरसंभव सहायता दिए जाने एवं हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि इस घटना के कारण माणा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो अथवा इस घटना से संबंधित किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो, वह मोबाइल नम्बर 8218867005,9058441404, दूरभाष न0 0135 2664315 व टोल फ्री न0 1070 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ये नम्बर उत्तराखण्ड राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जा रहे है।video…

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top