कुमाऊँ

नैनीताल जिले में (कक्षा 1 से 5 तक) स्कूल दो दिन बंद रहेंगे, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी में शीतलहर ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड, घने कोहरे और पाले की आशंका को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी में अगले दो दिनों तक कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रशासन का कहना है कि लगातार गिरते तापमान, घने कोहरे और पाले के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top