कुमाऊँ

(हल्द्वानी) शनि बाजार क्षेत्र में चली जेसीबी, अतिक्रमण ध्वस्त

हल्द्वानी

नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शनि बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। शनि बाजार रोड पर लंबे समय से नाला निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नाला निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, प्रशासन ने साफ किया है कि शहर के विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमण पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top