उधम सिंह नगर/उत्तराखंड
उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में आज अचानक जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में आज दोपहर लगभग 12 बजे एक जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आए हाइड्रोजन सिलेंडर भी फट गया। फैक्ट्री में चीख पुकार मच उठी जहां आनन फानन फैक्ट्री स्टाफ ने फैक्ट्री में सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाल फैक्ट्री को सील कर दिया जिसके बाद घायलों को काशीपुर के आयुष्मान मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लाया गया है जहां लगभग एक दर्जन घायलों में एक घायल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है तो वही अन्य घायलों की हालत भी चिंताजनक जनक बताई जा रही है।


