कुमाऊँ

हल्द्वानी से कॉंग्रेस प्रत्यासी सुमित हृदयेश ने किया नामांकन , विकास के नाम पर जनता के बीच जाएंगे

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने अपना नामांकन कराया, चुनाव आयोग द्वारा गाइडलाइन का पालन करते हुये हल्द्वानी रिटर्निंग अफसर कार्यालय ने सुमित ने नामांकन कराया ,नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सुमित हृदयेश ने कहा की वे जनता के साथ हर समय खड़े रहेंगे , उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे और हल्द्वानी की जनता के हर सुख दुख में बराबर के भागीदार रहेंगे , सुमित हृदयेश ने कहा कि यह समय परिवर्तन का है, और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के लिए काम करने का प्रयास किया जाएगा ।सुमित अपनी माँ स्वर्गीय इंदिरा ह्रदयेश की फोटो हाथ में लेकर नामांकन करने पहुंचे थे ।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top