कुमाऊँ

बीजेपी युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता कॉंग्रेस में शामिल ,सुमित हृदयेश ने दिलाई सदस्यता

Spread the love

हल्द्वानी

कांग्रेस जिला महासचिव अबू तसलीम और युवा पार्षद इमरान खान के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष जकरिया पठान ने आज दर्जनों साथियों संग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
अल फातिमा बैंकट हॉल में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर मगडूम खान साहब की गरिमामय उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने पूर्व भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष जकरिया पठान और साथियों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवायी।
महफूज हुसैन, अजहर मलिक, मोहम्मद असलम, जमीर सैफी, फैज सिद्दीकी, सोहेल रजा, शोएब सैफी, फराज अंसारी, याहिया खान, शाहनवाज खान, कल्लू खान, मुजीब खान, जुएब सैफी, हफीज, वाजिद मंसूरी, आबिद हुसैन, जावेद कादरी, नदीम रजा, मुस्तर सैफी, एडवोकेट फिराखत अली, अफजाल हुसैन, मोहम्मद आरिफ, इरफान अली ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद जाकिर हुसैन, पार्षद शकील अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि रूमी वारसी, सैयद इशरत अली, बन्नो सैफी, यूसुफ खान आदि ने शिरकत की।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top