कुमाऊँ

जंगल में भटके पर्यटकों को पुलिस ने दिखाई राह

नैनीताल

 

जंगल में ट्रैकिंग के लिए निकले पर्यटक दंपत्ति के रास्ता भटकने पर लगभग 11 किलोमीटर अंदर घने जंगलों से ढूंढ लाई थाना कालाढूंगी पुलिस

पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 02 पर्यटक दंपत्ति अंकित अवस्थी पुत्र विष्णु प्रकाश एंव निवेदिता पांडे पत्नी अंकित निवासी ग्रेटर नोयडा जो कि बाराती रौ झरना चूनाखान में घूमने निकले थे जो कहीं रास्ता भटक गए है। इस सूचना पर राजवीर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष कालाढूंगी के निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कालाढूंगी से 112 वाहन से चालक मंगल सिंह, कानि0 प्रकाश चंद्र व कानि0 राजकुमार द्वारा अथक प्रयास करते हुए उक्त पर्यटकों को लगभग 11 किमी जंगल अन्दर क्षेत्र में तलाश करते हुए पवलगढ़ से ढूंढकर सकुशल उनके वाहन तक पहुंचाया गया। जिसके उपरांत दोनों पर्यटकों द्वारा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top